बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
न्यायालय को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि महिला का विवाह 18 जनवरी 2026 को हुआ था। आरोप है कि एक दिन घर में अकेली होने पर उसका तहेराजेठ ओमकार घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, लेकिन मामला दबा दिया गया।
महिला का यह भी आरोप है कि 6 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच पंचायत के दौरान जब उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
पीड़िता का कहना है कि थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामलेकी जांच शुरू कर दी हैं।
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…
बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…
बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…