Latest Posts
   

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग


बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने जेठ पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
न्यायालय को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि  महिला का विवाह 18 जनवरी 2026 को हुआ था। आरोप है कि एक दिन घर में अकेली होने पर उसका तहेराजेठ ओमकार घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, लेकिन मामला दबा दिया गया।
महिला का यह भी आरोप है कि 6 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच पंचायत के दौरान जब उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
पीड़िता का कहना है कि थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामलेकी जांच शुरू कर दी हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!