Advertisement

home

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शनिवार शाम करीब सात बजे गांव सिसईया में शराब के नशे में गांव निवासी वीरपाल और संजय उर्फ छोटेलाल के बीच ठेकेदार से रुपये दिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
मृतक संजय की पत्नी उमा देवी का आरोप है कि इसके बाद वीरपाल और उसके परिजन संजय को बाइक से उतारकर अपने घर ले गए, जहां लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया और गले में अंगोछा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने उमा देवी की तहरीर पर कन्हई लाल, वीरपाल, रोहित, विलासों देवी और अंजू देवी  के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव गांव पहुंचा, जहां पुत्र आलोक ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय  ने बताया कि नामजद सभी आरोपियों को  जिरोनिया चौकी क्षेत्र के गांव अलकथान को जाने बाले रेलबे के अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…

14 hours ago

खैनी खाकर ज्ञान न दें! पीलीभीत चिकन विवाद में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का तीखा पलटवार

पूछा- हिमंता और अनुराग ठाकुर के बीफ-मछली पर क्या कहेंगे?   Mohit johari@express views पीलीभीत।…

15 hours ago

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

22 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

24 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

2 days ago