Advertisement

home

बरसात में शीशम का पेड़ गिरने से खेत से लौट रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम


​बरखेड़ा :बरसात के दौरान बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्ग के किनारे खड़ा एक शीशम का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध मुन्ना लाल पुत्र रामचन्द्र की दबकर मौत हो गई।
​यह घटना सुबह करीब 8 बजे भोपतपुर गांव के पास उस समय हुई, जब मुन्ना लाल अपने खेत से कार्य पूरा कर वापस घर लौट रहे थे। अचानक पेड़ गिरने से वह उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उन्हें पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक मुन्ना लाल अपने छोटे बेटे अर्जुन के साथ रहते थे। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से उनकी पत्नी इंद्रवती का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बड़े पुत्र हरिओम की ओर से पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दे दी गई है।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
पूरी रात बरसात होने से पेड़ की जड़ की मिट्टी बहने के कारण पेड़ गिरा था।

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

8 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

8 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

9 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

9 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

9 hours ago