Advertisement

home

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल

बरखेड़ा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा भगवन्तपुर निवासी मुनीश पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी पत्नी रोशनी के साथ बाइक से ससुराल बहारमंडनपुर जा रहे थे। बताया गया कि मेथी चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में मुनीश और उनकी पत्नी रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

Express views

Recent Posts

बुराई पर अच्छाई की जीत: राम के अग्निबाण से हुआ रावण का अंत, धूं-धूं कर जला पुतला

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…

9 hours ago

पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए…

15 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी सुकीर्ति माधव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन  …

19 hours ago

रामलीला: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध, सुलोचना हुईं सती, गूंजे जयकारे

निकुंभला देवी के मंदिर में हनुमान ने किया यज्ञ विध्वंस, बुधवार को होगा रावण के…

1 day ago

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गूंजे भगवान के जयकारे, संगीतमय कथा में सुनाया सृष्टि रचना का प्रसंग

  ​बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित…

1 day ago