Advertisement

home

बरखेड़ा:विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत को थमाया नोटिस और काटे अवैध कनेक्शन


​बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। विद्युत विभाग के खंभों पर बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइट के तार खींचने के मामले में नगर पंचायत को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, नगर के सुलभ शौचालय और वाटर कूलर में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शनों को भी काट दिया गया है।
​विद्युत उपखंड के जेई संत राम वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा विभाग की अनुमति लिए बिना ही बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट के तार डाल दिए गए थे। कुछ समय पूर्व नगर पंचायत की ओर से केवल टेस्टिंग के लिए सुलभ शौचालय और वाटर कूलर के तारों को खंभों से जोड़ने की बात कही गई थी, जिस पर विभाग द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
​बिना अनुमति के इसके बावजूद करीब दो महीने से नगर पंचायत द्वारा बिजली का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी अवैध कनेक्शनों को काट दिया है। विभाग का कहना है कि नियमों के अनुसार इस मामले में आगे की वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

2 hours ago

जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक में एक नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…

3 hours ago

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…

8 hours ago

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी…

8 hours ago

बुराई पर अच्छाई की जीत: राम के अग्निबाण से हुआ रावण का अंत, धूं-धूं कर जला पुतला

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…

1 day ago