Advertisement

Categories: home

लाखों की लागत से बनी पक्की सड़क को उखाड़े जाने पर हंगामा, वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन


​बरखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में डेढ़ साल पहले बनी एक अच्छी-खासी सड़क को अचानक उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। सड़क तोड़ने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भड़क उठे और नगर पंचायत चेयरमैन व ठेकेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
​डूडा विभाग द्वारा जनवरी 2024 में दौलतपुर रोड से बिपिन पंडित के घर तक इस सड़क का निर्माण कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये की लागत आई थी। वार्डवासियों का सवाल है कि जब सड़क पूरी तरह सुरक्षित और ठीक स्थिति में थी, तो मात्र डेढ़ साल के भीतर इसे तोड़ने की क्या आवश्यकता पड़ गई। क्या निर्माण के समय इंजीनियरों द्वारा मौके की स्थिति के अनुसार सही नक्शा और आकलन नहीं तैयार किया गया था?
आज सुबह जब नगर पंचायत के ठेकेदार की लेबर ने सड़क को उखाड़ना शुरू किया, तो स्थानीय लोगों ने इसका कारण पूछा। मजदूरों ने बताया कि यह सड़क आसपास के अन्य रास्तों से ऊंची हो गई है, इसलिए चेयरमैन के आदेश पर इसे तोड़कर नीचा किया जाएगा। वार्ड के सभासद द्वारा भी इसे नीचा कर सामान्य किए जाने की बात कही गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी ताराचंद कश्यप ने मीडिया को बताया कि मजदूरों ने चेयरमैन के निर्देश पर ही सड़क को नीचा किए जाने की बात कही है। वहीं, छाया गुप्ता ने हैरानी जताते हुए कहा कि अमूमन बरसात के पानी से बचाने और जलभराव रोकने के लिए सड़कों को ऊंचा बनाया जाता है, लेकिन यहां अजीब स्थिति है कि पक्की-बनी सड़क को बेवजह नीचा कराया जा रहा है, जिससे जनता के गाढ़े पसीने की कमाई और सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
मामले तूल पकड़ने के बाद उपजिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नागेंद्र पांडेय ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सड़क को उखाड़कर नीचा करने के संबंध में नगर पंचायत या प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक निर्देश नहीं दिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सड़क उखाड़ने के काम को रुकवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Express views

Recent Posts

जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक में एक नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…

2 hours ago

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…

8 hours ago

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी…

8 hours ago

बुराई पर अच्छाई की जीत: राम के अग्निबाण से हुआ रावण का अंत, धूं-धूं कर जला पुतला

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…

24 hours ago

पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए…

1 day ago