बरेली/ मीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर एल एल एफ (LLF) द्वारा प्राथमिक विद्यालय पैगा नगरी में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की इंचार्ज शालिनी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पुस्तक मेले में बच्चों ने विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें ‘किताब खोजो’, ‘कवर देखकर कहानी बताओ’, ‘चित्र/चार्ट देखकर कहानी बनाओ’ तथा ‘मेरी पसंद, मेरी किताब’ जैसी गतिविधियाँ प्रमुख रहीं। बच्चों ने अपनी पसंद की पुस्तकों को पढ़ा और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि, पढ़ने की आदत, कल्पनाशीलता एवं समझ विकसित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान एल एल एफ की ओर से बच्चों को प्राइज, कॉपी, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, बिस्किट एवं टॉफी आदि वितरित किए गए। पुरस्कार एवं उपहार पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने तथा शिक्षकों के बीच बेहतर शैक्षिक समन्वय और सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया।
बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक…
बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा…
बरखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में डेढ़ साल पहले बनी एक अच्छी-खासी सड़क…
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत…
बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा…
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…