Advertisement

home

सुसाइड नोट भेजकर गायब हुआ मिथुन, पत्नी-ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद्र निवासी मिथुन कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त गंगवार शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता होने से पहले मिथुन ने पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक मार्मिक सुसाइड नोट लिखकर अपनी बहन को व्हाट्सऐप पर भेजा, जिसमें प्रताड़ना से तंग आकर जीवन समाप्त करने की बात कही गई है।मिथुन के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार मिथुन एक दवा कंपनी में मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी और पिछले तीन वर्षों से वह पत्नी के साथ बरेली में रह रहे थे। करीब पांच माह पूर्व उन्होंने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मकान भी खरीदा था।परिजनों के मुताबिक वीडियो और सुसाइड नोट में मिथुन ने पत्नी एवं ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट की जानकारी मिलते ही उनके पिता ब्रह्मदत्त तत्काल बरेली स्थित मिथुन के मकान पर पहुंचे, लेकिन वहां उनका कोई पता नहीं चल सका।किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पिता ने इज्जतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी मिथुन का कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटे के लापता होने से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मिथुन कुछ दिन पूर्व ही रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव सिमरिया ताराचंद्र आए थे।

Express views

Recent Posts

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…

2 hours ago

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…

23 hours ago

देवहा नदी के पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल…

23 hours ago

बरखेड़ा में सड़क हादसा, सिंचाई विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

बरखेड़ा। पीलीभीत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ड्यूटी लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की…

23 hours ago

रामगंगा के कटान में मंदिर का पिलर समाया, अस्तित्व पर मंडराया खतरा,ग्रामीणों का मंदिर बचाने को हर संभव प्रयास जारी

बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक…

1 day ago

शिक्षक दिवस पर LLF ने आयोजित किया पुस्तक मेला, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

बरेली/ मीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर एल एल एफ (LLF) द्वारा प्राथमिक विद्यालय पैगा…

1 day ago