Advertisement

home

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम कुसमा के बाशिंदे इन दिनों भारी जलभराव और जंगली जीवों के खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। गांव के करीब एक दर्जन परिवारों के घरों के दरवाजों तक एक से डेढ़ फीट पानी जमा है, जबकि मुख्य रास्तों से निकलने वाले मार्ग पर चार फीट तक पानी भर गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि जलभराव के बीच अब अक्सर मगरमच्छ ग्रामीणों के घरों के बाहर डेरा डाले नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह जलभराव पिछले चार महीनों से उनकी नियति बन गया है, जिसने उनका जीवन नरक बना दिया है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक स्तर और अन्य संबंधित अधिकारियों तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन जिम्मेदारों ने इस दर्द को देखकर भी अनदेखा कर दिया है। सरकार द्वारा जलभराव वाले निचले और दुर्लभ रास्तों को ऊंचा करने के लिए समय-समय पर योजनाएं चलाई जाती हैं, इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने इस रास्ते को दुरुस्त करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

घरों के चारों ओर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों के मन में हर पल यह खौफ बना रहता है कि कब पानी के रास्ते कोई जहरीला कीड़ा या मगरमच्छ घर के अंदर घुस आए। इसी दहशत के चलते परिवारों को रात-रात भर जागकर काटनी पड़ती है। हर तरफ से निराश हो चुके ग्रामीणों ने अब एक आखिरी उम्मीद के साथ मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है, ताकि शासन-प्रशासन की नींद टूटे और उन्हें इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि रास्तों का पानी अब सीधे घरों के दरवाजों से टकरा रहा है। कल रात ही एक विशाल मगरमच्छ तैरता हुआ उनके घर के बाहर चबूतरे पर आ गया था। गनीमत रही कि समय रहते नजर पड़ गई और मोहल्ले वालों ने मिलकर उसे वहां से भगाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि इस जलभराव से निजात पाने और रास्ता बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक कई बार शिकायत की गई है। लेकिन गरीब ग्रामीणों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

4 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

5 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

6 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

6 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

14 hours ago

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

15 hours ago