Advertisement

home

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के अवैध रूप से धार्मिक स्थल (मस्जिद) के निर्माण का प्रयास किया गया। रात के अंधेरे में पिलर खड़े किए जाने की भनक जब सुबह दूसरे समुदाय को लगी, तो गांव में भारी तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर न सिर्फ अवैध निर्माण रुकवाया, बल्कि रातों-रात खड़े किए गए पिलरों को उखाड़ कर जमीन को वापस समतल कर दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिक्रमपुर गांव में स्थित ग्राम समाज की आबादी की भूमि (गाटा संख्या 88) पर गांव के ही रहने वाले गुलाम मदार, यूनुस और बबलू ने मंगलवार रात गुपचुप तरीके से कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गड्ढे खोदकर पिलर भी खड़े कर दिए थे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर इस अतिक्रमण पर पड़ी, तो दो समुदायों के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और टकराव की नौबत आ गई।

तनाव की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण कुमार सागर भारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ियों को गांव में आता देख निर्माण कार्य में जुटे आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने बिना किसी देरी के मजदूरों को लगाकर अवैध रूप से खड़े किए गए सभी पिलरों को हटवा दिया और ग्राम समाज की भूमि को पूरी तरह से साफ करवा कर समतल कर दिया।

दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासन कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण कुमार सागर ने बताया कि सरकारी भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के किए जा रहे इस निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति कायम है। आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

5 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

6 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

15 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

18 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

19 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

19 hours ago