Advertisement

home

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के भव्य आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
​मेला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड़ा का ऐतिहासिक 138वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 16 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे रंगमंच कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रासलीला होगी। इसके साथ ही मेले में क्षेत्रीय नाटक, कृष्ण लीला और विराट दंगल का भी विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्र के गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी के अन्य सदस्यों के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद मेले में लगने वाले बड़े झूलों और मैजिक शो आदि के टिकटों के दाम घटा दिए गए हैं। अब इन सभी शो के टिकट मात्र 30 रुपये कर दिए गए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग मेले का आनंद उठा सकें।
बैठक के तुरंत बाद कमेटी के सदस्यों ने बाजार मैदान पहुंचकर रासलीला मंचन के लिए बनाए जाने वाले मंच के वास्ते भूमि पूजन किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता पीतम राम भोजवाल ने की। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री कैलाश मौर्य, मनोज सक्सेना, भीमसेन भारती, रामस्नेही यादव, जितेंद्र सैनी, मर्फी सक्सेना, श्याम सक्सेना, राधेश्याम भोजवाल, लक्ष्मीकांत भोजवाल और सुम्मेर लाल भोजवाल सहित कमेटी के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

9 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

19 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

21 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

22 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

1 day ago