Advertisement

home

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी


बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर बहादुरपुर गांव के मोड़ पर पीलीभीत बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी की गई।  वहीं चोरों ने पास स्थित बैटरी रिपेयरिंग की दुकान में भी चोरी का असफल  प्रयास किया ।
दुकान स्वामी मयंक गंगवार ने बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहादुरपुर गांव के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है गुरुवार रात 8 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर ग्राम नकटा चला गया था आज सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तब देखा कि दुकान की दीवार में नकब लगा हुआ है अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोर रिपेयरिंग के लिए आए कुछ कीपैड मोबाइल , मोबाइल चार्जर व अन्य उपकरण सहित करीब 20000 का समान ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बरखेड़ा पुलिस को चोरी की शिकायत करते हुए तहरीर दी है।
करीब दो माह पूर्व बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री के परिसर में हुई बड़ी चोरी की घटना में पुलिस के हाथों अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है ऐसे में शुगर फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस की सरदर्दी और बड़ा दी है ।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…

5 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

5 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

15 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

1 day ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

1 day ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

1 day ago