मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर बहादुरपुर गांव के मोड़ पर पीलीभीत बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी की गई। वहीं चोरों ने पास स्थित बैटरी रिपेयरिंग की दुकान में भी चोरी का असफल प्रयास किया ।
दुकान स्वामी मयंक गंगवार ने बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहादुरपुर गांव के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है गुरुवार रात 8 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर ग्राम नकटा चला गया था आज सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तब देखा कि दुकान की दीवार में नकब लगा हुआ है अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोर रिपेयरिंग के लिए आए कुछ कीपैड मोबाइल , मोबाइल चार्जर व अन्य उपकरण सहित करीब 20000 का समान ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बरखेड़ा पुलिस को चोरी की शिकायत करते हुए तहरीर दी है।
करीब दो माह पूर्व बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री के परिसर में हुई बड़ी चोरी की घटना में पुलिस के हाथों अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है ऐसे में शुगर फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस की सरदर्दी और बड़ा दी है ।
