बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुरोहित शिवम मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नगर की महिलाओं और माताओं ने पारंपरिक छठी के गीत गाकर इस रस्म को हर्षोल्लास से निभाया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान को कढ़ी-चावल का विशेष भोग लगाया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल के प्रसाद का आनंद लिया। सुबह से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें नगर के तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन और भंडारे की व्यवस्था में प्रवेश जोशी, प्रदीप श्रीवास्तव, सौरभ बाजपेयी, मयंक सक्सेना, शिवम भोजवाल और श्याम सिंह सहित दर्जनों भक्तों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं।
बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…