Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु


​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
​कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पुरोहित शिवम मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नगर की महिलाओं और माताओं ने पारंपरिक छठी के गीत गाकर इस रस्म को हर्षोल्लास से निभाया।
​धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान को कढ़ी-चावल का विशेष भोग लगाया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल के प्रसाद का आनंद लिया। सुबह से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें नगर के तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
​इस सफल आयोजन और भंडारे की व्यवस्था में प्रवेश जोशी, प्रदीप श्रीवास्तव, सौरभ बाजपेयी, मयंक सक्सेना, शिवम भोजवाल और श्याम सिंह सहित दर्जनों भक्तों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!