बरेली।फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाले गिरोह का भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने साजिद और मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को डराकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये लेते थे और अब तक दो लाख रुपये से अधिक की अनुचित वसूली की बात सामने आई है।
कार्रवाई में SI तनवीर कुमार, SI शेखर खोखर, कांस्टेबल राजन, कांस्टेबल संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल अंकुर कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ऑनलाइन लेनदेन और संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…
बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…
बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…
बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…
पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…