Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने वाले गिरफ्तार

बरेली।फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाले गिरोह का भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने साजिद और मोहम्मद आजम को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को डराकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये लेते थे और अब तक दो लाख रुपये से अधिक की अनुचित वसूली की बात सामने आई है।

कार्रवाई में SI तनवीर कुमार, SI शेखर खोखर, कांस्टेबल राजन, कांस्टेबल संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल अंकुर कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ऑनलाइन लेनदेन और संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!