पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त और बल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
वादी जावेद अली निवासी मोहल्ला रज़ागंज, रजवी मस्जिद, पूरनपुर ने 12 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि माधोटांडा क्रासिंग के पास धोबी घाट पर खड़ा उनका ई-रिक्शा पंजीकरण सं० UP 26 AT 4205 चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
15 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त शिवा (उम्र 19 वर्ष), निवासी पूरनपुर तथा एक बाल अपचारी (उम्र 16 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से बिना नंबर प्लेट का एक नीले रंग का चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…