Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त और बल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

​वादी जावेद अली निवासी मोहल्ला रज़ागंज, रजवी मस्जिद,  पूरनपुर ने 12 सितंबर  को शिकायत दर्ज कराई थी कि माधोटांडा क्रासिंग के पास धोबी घाट पर खड़ा उनका ई-रिक्शा पंजीकरण सं० UP 26 AT 4205 चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया  था।

​15 सितंबर  को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त शिवा (उम्र 19 वर्ष), निवासी  पूरनपुर तथा एक बाल अपचारी (उम्र 16 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से बिना नंबर प्लेट का एक नीले रंग का चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!