बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार 3 सितंबर को वह बीसलपुर से राखी बंधवाकर मोटरसाइकिल से अपने घर आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत लौट रहा था। बरखेड़ा चीनी मिल के पास सामने से आ रही कार संख्या UP25CP1643 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…
बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…