Latest Posts
   
Accidenthome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, इलाज के दौरान घायल की मौत

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बरखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार 3 सितंबर  को वह बीसलपुर से राखी बंधवाकर मोटरसाइकिल से अपने घर आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत लौट रहा था। बरखेड़ा चीनी मिल के पास सामने से आ रही कार संख्या UP25CP1643 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!