Advertisement

home

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से आए कलाकारों ने अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के उत्पात से गोकुलवासियों को मुक्ति दिलाने और नाग के घमंड को चूर-चूर करने की लीला का सुंदर मंचन किया।
​लीला के दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार यमुना नदी में कालिया नाग के विष के कारण जल पूरी तरह दूषित हो गया था, जिससे गोकुलवासी और ब्रज के जीव-जंतु बेहद परेशान थे। जनजीवन पर छाए इस गंभीर संकट को दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना नदी में छलांग लगाई और कालिया नाग को अपने वश में कर लिया। नाग के फनों पर किए गए उनके दिव्य नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​अंततः कालिया नाग को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। भगवान ने उसे यमुना नदी को छोड़कर समुद्र में जाने का आदेश दिया। इस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को कालिया नाग के भय से पूरी तरह मुक्त कर दिया।
जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को अपने वश में किया, पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस अद्भुत और सजीव मंचन से प्रसन्न होकर मेला कमेटी के महामंत्री कैलाश मौर्य ने सभी कलाकारों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेला परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

7 hours ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

12 hours ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

13 hours ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

13 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

14 hours ago

हादसा: धनेटा रेलवे फाटक पर नेपाल जा रही बस खड़े ट्रक में घुसी, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

बरेली।हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार तड़के बरेली के…

22 hours ago