Advertisement

home

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा क्षेत्र के फुटाकुआं गांव निवासी 25 वर्षीय राजपाल की उत्तराखंड के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात जब युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुटाकुआं निवासी राजपाल (25) पुत्र स्व. तेजराम पिछले पांच वर्षों से सेलाकुई (उत्तराखंड) में रहकर मजदूरी कर रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वहां कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था, जिसे राजपाल ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी ने देर रात टहल रहे राजपाल पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
आसपास के लोग और परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। बुधवार को गांव पहुंचे शव का उनके बड़े भाई अयोध्या प्रसाद ने नम आंखों से मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र (निवासी बंडा, शाहजहांपुर) को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

14 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

1 day ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago