Advertisement

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग


​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों के कारण बरसों पुराना एक विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक एक मकान और पास ही बने एक खोखे (दुकान) पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब खोका बंद था और मकान के उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना था और पिछले कुछ समय से इसकी जड़ें कमजोर हो चुकी थीं। बरसात के कारण मिट्टी गीली होने से यह अचानक सड़क किनारे बने मकान और खोखे पर ढह गया। इस हादसे में मो आमिर का हेयर सलून का खोका पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।जबकि मनोज कुमार की छत के सहारे पेड़ टिक गया इसलिये मकान को भी कोई नुकसान नही हुया। चूंकि सुबह का समय था, इसलिए आसपास आवाजाही कम थी और दुकान भी नहीं खुली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए पेड़ को कटवाने का काम शुरू किया और कुछ ही घंटों में लकड़ी को रास्ते से हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवा दिया।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

3 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

3 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

3 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago