बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों के कारण बरसों पुराना एक विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक एक मकान और पास ही बने एक खोखे (दुकान) पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब खोका बंद था और मकान के उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना था और पिछले कुछ समय से इसकी जड़ें कमजोर हो चुकी थीं। बरसात के कारण मिट्टी गीली होने से यह अचानक सड़क किनारे बने मकान और खोखे पर ढह गया। इस हादसे में मो आमिर का हेयर सलून का खोका पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।जबकि मनोज कुमार की छत के सहारे पेड़ टिक गया इसलिये मकान को भी कोई नुकसान नही हुया। चूंकि सुबह का समय था, इसलिए आसपास आवाजाही कम थी और दुकान भी नहीं खुली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचे। विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए पेड़ को कटवाने का काम शुरू किया और कुछ ही घंटों में लकड़ी को रास्ते से हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवा दिया।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…