Advertisement

home

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

  • कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा
  • दो साल पहले सड़क हादसे में एक और बेटे को खो चुका है परिवार

​

बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पतरसिया का मोड़ एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पीछे बैठे 60 वर्षीय बुजुर्ग की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि करीब दो साल पहले भी इसी परिवार ने सड़क हादसे में अपने एक जवान बेटे को खोया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव जगीपुर जैतपुर निवासी 60 वर्षीय सूरजपाल अपने सबसे छोटे बेटे मनोज कुमार के साथ बड़े बेटे प्रमोद की ससुराल (ग्राम नबीची, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर से कनागत खाकर बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक पतरसिया गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही सवारियों से भरी एक डग्गामार मैजिक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले कि बुजुर्ग सूरजपाल संभल पाते, पीछे से आ रही डग्गामार मैजिक उन्हें कुचलते हुए निकल गई। वहीं, बाइक चला रहा मनोज कुमार छिटककर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क राहगीरों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के समय गश्त कर रही स्थानीय पुलिस की जीप ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा पहुंचाया। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया।
​मृतक सूरजपाल के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस परिवार का यह दर्द पुराना है, क्योंकि करीब दो वर्ष पूर्व मृतक के एक अन्य पुत्र डालचंद्र की भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

Express views

Recent Posts

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…

3 hours ago

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

4 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

24 hours ago

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…

1 day ago

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…

1 day ago