Advertisement

home

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

  • पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले
  • मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी शादी
  • पुलिस मामले की हर एंगल से कर रही जांच

बरेली। नवाबगंज में शिक्षिका सुधा की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस पहुंच गई। ऑनर किलिंग की सूचना पर शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में जहर के लक्षण और गले पर फंदा कसने का निशान मिला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।


नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सुधा निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। रविवार रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव सिंधैया नदी के किनारे ले गए। चिता तैयार कर उस पर शव रख दिया गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। हालांकि, अभी ऑनर किलिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामला बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव का है

Express views

Recent Posts

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

2 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

3 hours ago

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू

बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू…

3 hours ago

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का बरखेड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। मंगलवार को भाजपा के नियुक्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश वर्मा…

3 hours ago

पीलीभीत: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पार्किंग, खाद्य सुरक्षा और सरकारी भूमि से जुड़े मुद्दों पर उठाई आवाज

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में…

7 hours ago