छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि
- पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले
- मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी शादी
- पुलिस मामले की हर एंगल से कर रही जांच
बरेली। नवाबगंज में शिक्षिका सुधा की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस पहुंच गई। ऑनर किलिंग की सूचना पर शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में जहर के लक्षण और गले पर फंदा कसने का निशान मिला है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सुधा निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं। रविवार रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव सिंधैया नदी के किनारे ले गए। चिता तैयार कर उस पर शव रख दिया गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया और शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। हालांकि, अभी ऑनर किलिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामला बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव का है
