बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शिरकत की।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने समाज के हर वर्ग की जरूरत के अनुसार तैयार की गई सरकारी योजनाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया। साथ ही, क्षेत्र के आम नागरिकों तक इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के कार्यों और रूपरेखा पर भी चर्चा की। अभी भी जो लोग रह गए उनको शीघ्र सरकारी लाभ से जोड़ना हमारा प्रयास हैं।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभा में विधायक के अलावा नागेन्द्र गंगवार, अमित कुशवाह, अशोक गुप्ता, दीपक सूर्यवंशी, प्यारेलाल कश्यप, सूरज श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा और कैलाश मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।
बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शहर के स्थानीय लक्ष्मी नारायण बगिया…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खगाई में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में…
सपा का दावा- वोटों की हो रही है जेबकतरा स्टाइल में चोरी पीलीभीत ।…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज बुधवार को यूनिक मॉडल इंटर और भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान…