Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक, आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने पर दिया गया जोर


​बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शिरकत की।
​सभा को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने डबल इंजन सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने समाज के हर वर्ग की जरूरत के अनुसार तैयार की गई सरकारी योजनाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया। साथ ही, क्षेत्र के आम नागरिकों तक इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के कार्यों और रूपरेखा पर भी चर्चा की। अभी भी जो लोग रह गए उनको शीघ्र सरकारी लाभ से जोड़ना हमारा प्रयास हैं।
​इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभा में विधायक के अलावा नागेन्द्र गंगवार, अमित कुशवाह, अशोक गुप्ता, दीपक सूर्यवंशी, प्यारेलाल कश्यप, सूरज श्रीवास्तव, हरिओम शर्मा और कैलाश मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।
​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!