बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार यह घटना बीते 3 अक्टूबर 2026 की शाम की है।
आरोप है कि उसी गाँव के रहने वाले अमित ने रास्ते में प्रार्थिनी को रोककर जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की।
इस दौरान पीड़िता की बहन ज्योति ने जब मौके पर पहुंचकर विरोध किया और घटना के बारे में बताने की बात कही, तो आरोपी ने हाथ छुड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला।
क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के लिये खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया जहां से जेल भेज दिया गया।
बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शहर के स्थानीय लक्ष्मी नारायण बगिया…
बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खगाई में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में…
सपा का दावा- वोटों की हो रही है जेबकतरा स्टाइल में चोरी पीलीभीत ।…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज बुधवार को यूनिक मॉडल इंटर और भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान…