Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर


बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार यह घटना बीते 3 अक्टूबर 2026 की शाम की है।
आरोप है कि उसी गाँव के रहने वाले अमित  ने रास्ते में प्रार्थिनी को रोककर जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की।
इस दौरान पीड़िता  की बहन ज्योति ने जब मौके पर पहुंचकर विरोध किया और घटना के बारे में बताने की बात कही, तो आरोपी ने हाथ छुड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला।
क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के लिये खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया जहां से जेल भेज दिया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!