Advertisement

home

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम


बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ 29 वर्षीय एक विवाहित युवक का शव आम के पेड़ से अंगोछे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय प्रेमप्रकाश पुत्र अनोखे लाल के रूप में हुई है, जो चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह गाँव में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय उसकी पत्नी पुष्पा देवी अपने 4 वर्षीय पुत्र विजय के साथ मायके  में थीं। मृतक अपनी माँ रामकली के साथ रहता था, जबकि उसके अन्य तीनों भाई अलग रहते थे।परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे प्रेमप्रकाश अपनी माँ रामकली से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद रात करीब 8 बजे अचानक उसकी मौत की मनहूस खबर परिवार तक पहुँची। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग माँ और पत्नी के सामने भरण-पोषण व रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही मृतक के तीनों भाई धीरेन्द्र, सुरेन्द्र और रवि भी शुक्रवार सुबह गाँव पहुँच गए।
मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि मरने से पूर्व पत्नी ब बड़े भाई धीरेन्द्र से फोन पर बात हुई थी ।उस समय सब सामान्य था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक घर में किसी भी प्रकार का आपसी कलह या विवाद नहीं था।
​

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

2 hours ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

4 hours ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

1 day ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

1 day ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

1 day ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 day ago