बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को मार-पीटकर घर से निकाल दिया है।दी गई तहरीर के अनुसार, पूनम देवी ने अपनी पुत्री आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव अंदाह गौटिया निवासी हरपाल पुत्र टोरी लाल के साथ की थी। आरोप है कि जब से आरती ने एक नवजात बच्ची (पुत्री) को जन्म दिया है, तभी से उसका पति हरपाल, सास सोमवती और देवर विजयपाल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
पीड़िता की मां ने बताया कि प्रसव को अभी मात्र 8 दिन ही हुए हैं और आरती पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हो पाई थी कि उसके पति ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। आरोप यह भी है कि ससुराल वाले नवजात बच्ची को जान से मारने और उसे साथ न रखने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित मां पूनम देवी ने बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई हैं
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…