Latest Posts
   

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद और उसके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने उनकी पुत्री को मार-पीटकर घर से निकाल दिया है।दी गई तहरीर के अनुसार, पूनम देवी ने अपनी पुत्री आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव अंदाह गौटिया निवासी हरपाल पुत्र टोरी लाल के साथ की थी। आरोप है कि जब से आरती ने एक नवजात बच्ची (पुत्री) को जन्म दिया है, तभी से उसका पति हरपाल, सास सोमवती और देवर विजयपाल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
​पीड़िता की मां ने बताया कि प्रसव को अभी मात्र 8 दिन ही हुए हैं और आरती पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हो पाई थी कि उसके पति ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। आरोप यह भी है कि ससुराल वाले नवजात बच्ची को जान से मारने और उसे साथ न रखने की धमकी दे रहे हैं।
​पीड़ित मां पूनम देवी ने बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई हैं

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!