Advertisement

home

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का योगी सरकार पर हल्ला बोल, धान की खरीद शून्य, गन्ने का 209 करोड़ बकाया, बोले इस्तीफा दें राज्यमंत्री

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश की योगी सरकार को पूर्ण रूप से ‘किसान विरोधी’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को बर्बाद कर रही हैं, जिसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य रूप से धान खरीद में लापरवाही और करोड़ों रुपये के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया।

12 अक्टूबर तक नहीं खरीदा गया एक भी दाना धान
हेमराज वर्मा ने मुख्यमंत्री के खाद्य विभाग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार रोज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 11 अक्टूबर को नीति आई और 12 अक्टूबर तक मंडियों में एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया है। सरकारी खरीद ठप होने के कारण किसान अपना धान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर होकर लुट रहे हैं।

209 करोड़ का गन्ना भुगतान अटका, राज्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
15 दिन में गन्ना भुगतान के सरकारी दावों को खोखला बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केवल पीलीभीत जिले में किसानों का 209 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें अकेले बजाज शुगर मिल पर 112 करोड़ और मकसूदापुर शुगर मिल पर 97 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने जिले से ही आने वाले गन्ना राज्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जब किसान उनके घर जाकर गुहार लगा रहे हैं और घेराव कर रहे हैं, फिर भी वे अपने ही जिले का भुगतान नहीं करा पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सड़क पर उतरेगी सपा, 2027 में जनता सिखाएगी सबक
हेमराज वर्मा ने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी किसानों के इस शोषण पर चुप नहीं बैठेगी और इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर कड़ा संघर्ष करेगी। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि पीलीभीत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बंगाली समाज के सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता नफरत फैलाने वाली भाजपा को करारा सबक सिखाने का काम करेगी।

Express views

Recent Posts

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

3 hours ago

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…

3 hours ago

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

23 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

1 day ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

1 day ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

1 day ago