Advertisement

home

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर मचान से सामान उतार रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​गांव जोगीठेर निवासी वीरेंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र सुमित शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के अंदर बने मचान पर रखा कुछ सामान उतार रहा था। सुमित को इस बात की भनक नहीं थी कि मचान पर कोई जहरीला जीव छिपा बैठा है। जैसे ही उसने हाथ बढ़ाकर सामान उठाना चाहा, वहां पहले से मौजूद सांप ने उसकी उंगली में डस लिया।
​सांप के डसने के बाद कुछ ही देर में सुमित की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और शरीर में जहर फैलने के लक्षण दिखने लगे। किशोर की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत उसे लेकर सीएचसी बरखेड़ा पहुंचे। वहां आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

3 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

3 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

4 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

4 hours ago

रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…

23 hours ago