पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
गोष्ठी के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। डीएम और एसपी ने सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए।
अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को यातायात या केंद्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सहित आला…
बरखेड़ा। क्षेत्र के मसीत गांव में बुधवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव घर…
देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन …
निकुंभला देवी के मंदिर में हनुमान ने किया यज्ञ विध्वंस, बुधवार को होगा रावण के…
बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित…
बरखेड़ा। हिन्दू जागरण संघर्ष समिति बरखेड़ा के तत्वावधान में स्थानीय केशव मैदान पर पांचवां विशाल…