Advertisement

राष्ट्रीय

बरखेड़ा: बाइक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप


​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती लाश मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए गाँव के ही चार लोगों और कुछ अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।​कटकवारा गाँव की रहने वाली सुशीला देवी मृतक की बहन द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह पूरी घटना मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उपजे विवाद से जुड़ी है।
सुशीला देवी के दिनांक 21 अक्टूबर को भाई अजयपाल का रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि उस दौरान आरोपियों ने अजयपाल के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।शिकायत के मुताबिक, 22 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे जब अजयपाल खेत में काम कर रहा था, तब नामजद आरोपियों ने उसे घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर साक्ष्य छिपाने या हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका दिया।
शिकायतकर्ता बहन ने पुलिस को बताया कि उनकी माँ वृद्ध और दिव्यांग हैं, तथा घर में वह खुद अकेली हैं। इस पारिवारिक लाचारी और सदमे की स्थिति के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में कुछ विलंब हुआ। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
​मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और लगाए गए गंभीर आरोपों को आधार बनाकर हर पहलू से बारीकी से जाँच कर रही है। जाँच रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

5 hours ago

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…

5 hours ago

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा, नए वोट बनवाए

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष…

19 hours ago

अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 करोड़ का माल बरामद, 03 तस्कर गिरफ्तार

सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…

1 day ago

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…

2 days ago

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

2 days ago