Advertisement

राज्य

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका शव और मोटरसाइकिल सड़क किनारे खाई में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
​जहानाबाद पुल पर ही तैनात थे पिता और पुत्र
​मसीत गांव निवासी शांति स्वरूप के 27 वर्षीय पुत्र राजवीर जहानाबाद पुल पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। दिलचस्प और दुखद यह है कि उनके पिता शांति स्वरूप भी इसी पुल पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड ही नौकरी करते हैं।
​परिजनों के मुताबिक, राजवीर की शादी को करीब चार साल हुए थे, और उनकी पत्नी पिछले तीन साल से अधिक समय से मायके में ही रह रही हैं। राजवीर दो भाइयों में बड़े थे, जबकि उनका छोटा भाई जितेंद्र घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना स्थल उनके मूल गांव से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर है।
​कल शाम बाजार जाने की बात कहकर निकले थे
​परिजनो ने बताया कि राजवीर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बरखेड़ा बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर निकले थे। चर्चा है कि कल वह दौलतपुर निवासी कमल के साथ थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद से ही पुलिस लगातार उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी।
मृतक के पिता शांति स्वरूप ब ताऊ गणेश प्रसाद का कहना हैं कि उनके पुत्र की हत्या कर शब को खाईं में डाल दिया है।
पिता शांति स्वरूप ने बताया ​तलाश के दौरान शनिवार सुबह करीब छह बजे भोपतपुर ईंट भट्ठे के आगे सड़क किनारे खाई में राजवीर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, और पास ही उनकी मोटरसाइकिल भी मिल गई।
​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट की टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में दुर्घटना प्रतीत हो रही है शेष जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

22 hours ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

1 day ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

1 day ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

2 days ago