बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 9 नबम्बर को शाम करीब 7 बजे की है जब पीड़ित महिला अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव उमरा खान सिंह के ही रहने वाले दो लोगो ने नशे की हालत में घर के दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी जबरन घर में घुस आए और बुरी नीयत से पकड़कर अशलील हरकत करने लगे।महिला द्वारा विरोध जताए जाने पर दोनों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का इलाज सरकारी अस्पताल बरखेड़ा में कराया गया है। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यबाही की जॉयेगी ।
बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…