Latest Posts

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​
​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता  ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।थाने में दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 9 नबम्बर को शाम करीब 7 बजे की है जब पीड़ित महिला अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव उमरा खान सिंह के ही रहने वाले दो लोगो ने नशे की हालत में घर के दरवाजे पर आकर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी जबरन घर में घुस आए और बुरी नीयत से पकड़कर अशलील हरकत करने लगे।महिला द्वारा विरोध जताए जाने पर दोनों ने मिलकर उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का इलाज सरकारी अस्पताल बरखेड़ा में कराया गया है। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
​ थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यबाही की जॉयेगी ।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!