Advertisement

home

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के ​ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अरविंद कुमार  ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने योगेन्द्र तिवारी से 40 बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है। इस बात को लेकर योगेन्द्र तिवारी के बेटे मनोज तिवारी और अंकुर तिवारी अपने पिता से नाराज रहते हैं।

पीड़ित के अनुसार घटना 9 नवंबर  की सुबह करीब 7:30 बजे की है। आरोप है कि जब अरविंद कुमार जा रहे थे, तभी मनोज, अंकुर  और विशाल  निवासी इमलिया, थाना बरखेड़ा ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
​आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अरविंद के साथ मारपीट की और किसी लोहे की वस्तु से उनके सिर पर घातक हमला कर उन्हें घायल कर दिया।​पीड़ित का कहना है कि मौके पर आसपास के लोगों के आ जाने से उनकी जान बच सकी, वरना आरोपी उन्हें जान से मार देते। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि ​ मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

2 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

3 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

5 days ago