Latest Posts
firhome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

fir

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के ​ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी अरविंद कुमार  ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने योगेन्द्र तिवारी से 40 बीघा जमीन बटाई पर ले रखी है। इस बात को लेकर योगेन्द्र तिवारी के बेटे मनोज तिवारी और अंकुर तिवारी अपने पिता से नाराज रहते हैं।

पीड़ित के अनुसार घटना 9 नवंबर  की सुबह करीब 7:30 बजे की है। आरोप है कि जब अरविंद कुमार जा रहे थे, तभी मनोज, अंकुर  और विशाल  निवासी इमलिया, थाना बरखेड़ा ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
​आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अरविंद के साथ मारपीट की और किसी लोहे की वस्तु से उनके सिर पर घातक हमला कर उन्हें घायल कर दिया।​पीड़ित का कहना है कि मौके पर आसपास के लोगों के आ जाने से उनकी जान बच सकी, वरना आरोपी उन्हें जान से मार देते। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि ​ मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!