बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान प्रसाद लेने को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। धक्का-मुक्की के बाद दबंगों ने एक 16 वर्षीय किशोर को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में जेल भेज दिया है।पुलिस को दी गई तहरीर में रम्पुरा नत्थू निवासी प्रीती देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनके गांव में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। उनका 16 वर्षीय बेटा अनमोल पुत्र जोगेंद्र पाल पूजा समापन के बाद प्रसाद लेने वहां पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ में हुई धक्का-मुक्की के चलते गांव के ही राजू से उसकी तकरार हो गई।आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राजू, कुबरसेन और बभूरा ने मिलकर किशोर को घेर लिया और जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर कुछ ही देर में उसके चाचा जितेंद्र व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। मारपीट में किशोर के शरीर पर कई गंभीर अंदरूनी और खुली चोटें आईं हैं। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…
बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…
बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…
बरेली । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…
बरेली। बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…