Latest Posts

प्रसाद को लेकर हुए विवाद में किशोर पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान प्रसाद लेने को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। धक्का-मुक्की के बाद दबंगों ने एक 16 वर्षीय किशोर को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में जेल भेज दिया है।पुलिस को दी गई तहरीर में रम्पुरा नत्थू निवासी प्रीती देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनके गांव में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। उनका 16 वर्षीय बेटा अनमोल पुत्र जोगेंद्र पाल पूजा समापन के बाद प्रसाद लेने वहां पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ में हुई धक्का-मुक्की के चलते गांव के ही राजू से उसकी तकरार हो गई।आरोप है कि इसी रंजिश के चलते राजू, कुबरसेन और बभूरा ने मिलकर किशोर को घेर लिया और जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर कुछ ही देर में उसके चाचा जितेंद्र व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। मारपीट में किशोर के शरीर पर कई गंभीर अंदरूनी और खुली चोटें आईं हैं। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!