Advertisement

राष्ट्रीय

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर तेज हुई सियासी हलचल, मीना पांडे के लिए उठी टिकट की मांग


​बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में हुए एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तिरंगा शाखा के जिलाध्यक्ष श्रेयांश पांडेय ने मीना पांडे के लिए आम आदमी पार्टी  से विधायक पद का टिकट दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
​इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने संभावित प्रत्याशी मीना पांडे के समर्थन में हुंकार भरी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसी तर्ज पर बरखेड़ा विधानसभा में भी जनहित और विकास की राजनीति स्थापित होनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. पी.पी. यादव, एडवोकेट दानिश खान, शान आलम और प्रहलाद पांडे समेत बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया है।

Express views

Recent Posts

प्रसाद को लेकर हुए विवाद में किशोर पर लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू में रविवार शाम एक गांव की पूजा के दौरान…

31 mins ago

मवेशी व्यापारी की हत्या में दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार , एक फरार

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बीती रविवार रात को 25 लाख रुपये के लेनदेन को…

1 hour ago

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन के मुद्दे पर टावर पर चढ़े किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान

बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद…

1 hour ago

गाजीपुर कुंडा रामलीला महोत्सव में विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल…

1 hour ago

अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली ।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…

13 hours ago

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…

13 hours ago