शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर तेज हुई सियासी हलचल, मीना पांडे के लिए उठी टिकट की मांग

बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हाल ही में हुए एक जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तिरंगा शाखा के जिलाध्यक्ष श्रेयांश पांडेय ने मीना पांडे के लिए आम आदमी पार्टी से विधायक पद का टिकट दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद ने संभावित प्रत्याशी मीना पांडे के समर्थन में हुंकार भरी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार दिल्ली और पंजाब की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसी तर्ज पर बरखेड़ा विधानसभा में भी जनहित और विकास की राजनीति स्थापित होनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. पी.पी. यादव, एडवोकेट दानिश खान, शान आलम और प्रहलाद पांडे समेत बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुहिम को अपना पूरा समर्थन दिया है।
