Advertisement

home

गांव की सुख-शांति के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन


बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए मंगलवार को विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पुजारी राकेश मिश्रा और ज्ञानेश ने हवन का शुभारंभ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुति दी।
​गांव के 76 वर्षीय बुजुर्ग दुर्गाप्रसाद ने बताया कि वे पिछले 60 वर्षों से इस प्राचीन पूजा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि जब क्षेत्र में हैजा और कालरा जैसी भयानक बीमारियां फैली थीं, तब प्रति व्यक्ति इक्कनी-पाँच पैसे जोड़कर कुल 50 रुपये की राशि पूरे गांव से एकत्र की गई थी। इसके बाद गांव की सुख-शांति और सुरक्षा के लिए हवन कराया गया था, जिसके बाद बीमारियां शांत हो गई थीं। तभी से लेकर आज तक हर साल यह अनुष्ठान अनवरत रूप से कराया जा रहा है।
हवन-यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद ग्राम देवता और भगवान की आरती की गई। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कस्बा वासियों का विशेष योगदान रहा। व्यवस्था संभालने वालों में राधेश्याम, अजयपाल, विजयपाल, सूरजपाल, दिनेश कश्यप, कमलेश कश्यप, गुड्डू मौर्य, टीका राम, ओमप्रकाश कश्यप और करन कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…

5 hours ago

युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, नकदी व जेवर भी ले जाने की शिकायत

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…

5 hours ago

शराबी युवक द्वारा लड़की से बदतमीजी और विरोध करने पर परिवार पर हमला

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीपुर मुग़ल में एक सनसनीखेज मामला सामने…

5 hours ago

भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन  

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…

12 hours ago

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर तेज हुई सियासी हलचल, मीना पांडे के लिए उठी टिकट की मांग

​बरखेड़ा। आज सोमवार को नबाबगंज तिराहे के पास एक निजी मैदान पर 28-बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र…

1 day ago